सेंथल नगर में एसआईआर अभियान
सेंथल नगर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने तीन बूथों पर घर-घर जनसंपर्क कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराया और नागरिकों को जागरूक किया।
➡️ सेंथल नगर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
➡️ विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने किया घर-घर जनसंपर्क
➡️ बूथ संख्या 96, 99 और 106 पर अभियान
➡️ फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाताओं का पंजीकरण
सरफराज़ खान/ जनमाध्यम
सेंथल (बरेली)। विधानसभा क्षेत्र 121 नवाबगंज के अंतर्गत नगर पंचायत सेंथल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। अभियान का नेतृत्व विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने किया।
नगर के बूथ संख्या 96, 99 एवं 106 पर बूथ प्रवासी कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक ने बूथ अध्यक्षों के साथ घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क किया और फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराया। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं त्रुटियों के सुधार को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहें और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनसंपर्क अभियान से जनभागीदारी बढ़ती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सशक्त होती है।
इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री अविनाश मिश्रा, भाजपा मंडल महामंत्री उमाकांत जोशी, सेक्टर संयोजक आशीष देवल व सेवाराम मौर्य, सुरेन्द्र गुप्ता, सभासद मनीष मौर्य, ज़ामिन अज़हर नक़वी, डॉ. लेखराज मौर्य, चन्द्रपाल मौर्य, नेमचंद मौर्य, मदनलाल मौर्य, जगदीश मौर्य, छोटे लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।