सेंथल में बाबा साहब की जयंती पर युवाओं का जोश

सेंथल के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती युवाओं ने धूमधाम से मनाई

सेंथल में बाबा साहब की जयंती पर युवाओं का जोश
HIGHLIGHTS:

युवाओं ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

विशाल केक काटकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

संविधान की प्रस्तावना पढ़कर दी गई श्रद्धांजलि

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की रही भागीदारी

सरफराज़ खान। जन माध्यम

सेंथल।बरेली। जब युवा अपने आदर्शों को याद करते हुए एकजुट होते हैं तो समाज में जागरूकता और सम्मान की एक नई रोशनी फैलती है।

नगर पंचायत सेंथल के मोहल्ला ठाकुरद्वारा स्थित भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मदिवस युवाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन युवा शक्ति युवा जोश के तत्वावधान में किया गया।

इस अवसर पर युवाओं ने बाबा साहब का चित्र स्थापित कर पंडाल सजाया और विशाल केक तैयार किया। कार्यक्रम के दौरान संविधान निर्माता के सम्मान में गीत गाए गए और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मोहल्ले के बुजुर्ग राम प्रसाद सागर द्वारा केक काटकर किया गया। इसके बाद बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला गया तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई गई।

कार्यक्रम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर अविनाश मिश्रा, दुर्वेश सागर, सर्वेश सागर, हरिशंकर, इच्छाराम, वीरपाल सागर, उमाकांत जोशी, रवि सागर, आकाश सागर, इदुल हसन, अनुभव शर्मा, प्रेमचंद सागर, तुलाराम सागर, विजयी यादव, अरविंद सागर, नितेश सागर, अमर सिंह सागर, अमन गौतम, बाबूराम सागर, वेदराम सागर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।