शहर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत 15 गिरफ्तार
1. मौके से 11 स्मार्टफोन, 2 कीपैड फोन, 28,500 रुपये, आपत्तिजनक सामान, मेकअप सामग्री बरामद
बरेली। अपराधी अब अपनी करतूतों को छुपा नहीं सकेंगे। जिले में एसएसपी ने कमान संभालने के बाद पुलिस ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर कर दिया।
इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने थाना इज्जतनगर क्षेत्र के बन्नूवाल नगर स्थित एक मकान में छापा मारा, जहां वर्षों से देह व्यापार का गंदा कारोबार चल रहा था। एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक के निर्देशन में थाना इज्जतनगर थाना टीम ने इस रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से दो कमरों में युवक-युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। इस कार्रवाई में एक प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट का बेटा भी गिरफ्तार हुआ।
पुलिस ने मौके से 11 स्मार्टफोन, 2 कीपैड फोन, 32,720 रुपये नकद, आपत्तिजनक सामान, मेकअप सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया। हर एक साक्ष्य को विधिवत रूप से सील करके रिकॉर्ड किया गया है।
पूछताछ में सभी ने अपना नाम अभिषेक पटेल पुत्र बुद्ध सिंह निवासी सिसिया थाना भुता, अफलाक पुत्र नवी अहमद निवासी हबीबउल्लाह खां जनूबी बीसलपुर पीलीभीत, वैभव गोयल पुत्र विजय कुमार गोयल सीए निवासी स्टेशन रोड सिविल लाइंस बरेली, अमर सिंह पुत्र नत्यूलाल निवासी शांति बिहार थाना सुभाषनगर, बुद्धसेन पुत्र रामलाल निवासी कमऊआ हाफिजगंज, ताविश पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी ग्यासपुर बीसलपुर पीलीभीत अखलाक पुत्र मुन्ने अंसारी निवासी महेशपुर अटरिया थाना सीबीगंज, अजय सागर पुत्र धनीराम, ब्यूटी विश्वास पत्नी दुलाल विश्वास निवासी सितारगंज उधम सिंह नगर सर्वेश पत्नी प्रेम सिंह निवासी, संजयनगर, बारादरी उर्मिला पत्नी चुन्नीलाल निवासी ढकिया हाफिजगंज, मलीना मिस्त्री पत्नी विकास मिस्त्री निवासी सितारगंज, उधम सिंह नगर, निशा पत्नी अनस खान निवासी सुभाषनगर बताया। इसके अलावा पूछताछ में सामने आया कि इस रैकेट की मास्टरमाइंड उर्मिला नामक महिला है जो इस गोरखधंधे को चलाने का काम करती थी। अब सभी आरोपियों पर वैश्यावृत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस उन सभी से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए मोबाइल डेटा, डिजिटल पेमेंट डिटेल्स और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है।
एसएसपी साफ कहना है कि अपराधी सुधर जाएं या शहर छोड़ दें। चाहे वह हुक्का बार में अश्लीलता हो, नशे का व्यापार हो या फिर सड़क पर शोहदों की बदमाशी – अब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ तृतीय अजय कुमार, इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र कुमार, महिला दरोगा चंचल, पायल, हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, धनीस सक्सेना, विपुल कुमार, कांस्टेबल पंकज चौहान, विवेक धाम, विशाल, अनुराग तिवारी, राजेश, नरेंद्र कुमार, महिला हेड कांस्टेबल आरती पाल, महिला कांस्टेबल ब्रिजेश शर्मा शामिल रहे।
थाना इज्जतनगर क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार रैकेट चल रहा था। सीओ तृतीय एवं प्रभारी इज्जत नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मौके से आठ पुरुष व महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मानुष पारीक, एसपी सिटी।