अवैध वसूली करने की सूचना पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध वसूली करने की सूचना पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
HIGHLIGHTS:

1. अवैध असलहा भी बरामद, टांडा छंगा का मामला

शीशगढ़, बरेली (मुनीष शर्मा)। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी कृपाल सिंह उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पुलिस ने टीम के साथ बंजरिया को जाने वाली नहर की पुलिया पर सफेद कर के पास में खड़े तीन लोगों को रोकने की कोशिश की। तो वह कार छोड़कर उत्तराखंड की सीमा की ओर भागने लगे। जिनका कास्टेबल अरुण पुनिया और अमित ने काफी पीछा किया। लेकिन खेतों में खड़ी फसल होने का फायदा उठाकर छिपकर भाग निकले। लेकिन कार में बैठे पीछे दो लोगों को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो एक ने अपना नाम जगदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मोहल्ला सुभाष नगर कस्बा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर बताया।

जब तलाशी की गई तो उसकी पेंट से एक देशी पिस्तौल 32 बोर बरामद हुई। मैगजीन को जब बाहर निकाला तो उसके अंदर 4 जिंदा कारतूस 32 बोर के मिले। जिनको पिस्टल से निकाल कर अलग किया गया। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम संजय दास पुत्र ग्ररुपत निवासी भदईपुरा थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर बताया। जिसकी तलाशी पर 400 रुपए एक देसी तमंचा  315 बोर का बरामद किया। पकड़े गए व्यक्तियों से लाइसेंस दिखाने के लिए पुलिस ने कहा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए। मौके पर कार के अंदर देखा गया तो एक लैपटॉप और दो मोबाइल और 1600 रुपये नगद बरामद हुए।

भागने वाले लोगों के नाम पुलिस ने शक्ति से पूछे तो बताया कि अमृतपाल पुत्र सुखदेव निवासी फैजपुर लोक विहार रुद्रपुर जिला उधमसिंह नगर दूसरे का नाम चेतन निवासी लोक बिहार रुद्रपुर तीसरे का नाम गुड्डू निवासी डांडिया आवास विकास की इच्छा जिला उधम सिंह नगर बताया गाड़ी के कागजात तलब किया तो नहीं दिखा सके पकड़े गए व्यक्ति से गहनता से पूछताछ पर बताया कि वह लोग बहेड़ी की ओर से आने वाले ईंटों के ट्रैकों को रोककर जीएसटी बिल दिखाने को कहते थे। जब वह गाड़ी वाला बिल नहीं दिखा पाता तो पैसे की वसूली करते हैं यदि कोई ड्राइवर आनाकानी करता तो वह पिस्तौल दिखा कर डरा कर वसूली करते थे। गाड़ी में जो 1600 रूपये और कुछ वसूली के रुपए भागे हुए साथी के पास भी बताए गए। मौके से पकडी गई एक कार को सीज कर दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उनको पुलिस ने जेल भेज दिया है।