एसएसपी की रडार पर आए पुराने अपराधी, सात कुख्यात अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट

एसएसपी की रडार पर आए पुराने अपराधी, सात कुख्यात अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट
अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली 
HIGHLIGHTS:

1. एसएसपी की कार्रवाई से अपराधियों में हडकंप

Bareilly News: अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले के सात शातिर अपराधियों की बी-क्लास हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इन सभी पर हत्या, लूट, नशा तस्करी, वाहन चोरी और संगठित आपराधिक गतिविधियों के गंभीर मामले दर्ज हैं।

एसएसपी के इस कड़े कदम से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। इसमें मुजीबुर्रहमान ग्राम जाम सावंत सुमाली, थाना बहेड़ी इसके खिलाफ अपराध चोरी के वाहनों के कूटरचित दस्तावेज तैयार करने जैसे 8 मुकदमे दर्ज हैं। मो. रजा उर्फ गुड्डू निवासी सैदपुर चुन्नीलाल थाना भोजीपुरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 6 मुकदमे दर्ज हैं। मयंक अवस्थी उर्फ मोहितनिवासी मकान नंबर 130, पंजाबपुरा, थाना किला के खिलाफ हत्या और जुए के 5 मुकदमे दर्ज, गुड्डू निवासी ग्राम सिसई, थाना शेरगढ़ के खिलाफ लूट जैसे अपराधों में 4 मुकदमे दर्ज हैं। बब्लू उर्फ इंतजार अहमद निवासी ग्राम सिसई, थाना शेरगढ़ के खिलाफ लूट के 3 मुकदमे दर्ज, अब्दुल रऊफ निवासी ग्राम जाम सावंत सुमाली, थाना बहेड़ी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से जुड़ी चोरी के 2 मुकदमे  और जोधा सिंह निवासी ग्राम सिठौरा मढ़ीनाथ, थाना सुभाषनगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज है। 

एसएसपी ने साफ किया है कि जिले में गुंडई, माफियाराज और संगठित अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बी-क्लास हिस्ट्रीशीट खोलने का अर्थ है कि अब ये अपराधी पुलिस की सख्त निगरानी में रहेंगे। पुलिस इनके बैंक खातों, संपत्तियों, मोबाइल लोकेशन और नेटवर्क तक की जांच कर रही है।