अब दामिनी एप से चार घंटे पहले आकाशीय बिजली की सूचना, जानें कैसे करें डाउनलोड
1. दामिनी एप से 20 किमी.रेंज की मिलेगी जानकारी
Weather News: यूपी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। इसके साथ ही समय-समय पर आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट किया जाता है। मगर, आकाशीय बिजली से दामिनी एप बचा सकता है। हालांकि, बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही बच्चों को बारिश में न नहाने, बाहर, छतों पर न खेलने की सलाह दी जाती है। बारिश के दौरान बादल में गरज-चमक हो रही हो, तो घर में नहाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही नल के प्रयोग से बचने को कहा गया। इसके साथ ही आकाशीय बिजली/वज्रपात की स्थिति में पेड़ों के नीचे, बिजली के खम्भों के पास, और खुले स्थान में रहने से बचने, और ऐसी स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रुकना चाहिए।
दामिनी एप से 20 किमी.रेंज की मिलेगी जानकारी
आकाशीय बिजली से होने वाली संभावित मौत को रोकने के लिए दामिनी ऐप विकसित किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से यह ऐप तैयार किया गया है। करीब 20 किलोमीटर की रेंज में बिजली गिरने की जानकारी प्रदान करता है।हालांकि, बिजली गिरना रोका तो नहीं जा सकता। मगर, इससे बचा जा सकता है।
जानें क्या है दामिनी एप
यह एप समय से पहले ही बिजली, वज्रपात की सही जानकारी देता है। इसके लिए मौसम वैज्ञानिकों ने देशभर में करीब 48 सेंसर के साथ एक लाइटनिंग लोकेशन नेटवर्क स्थापित किया है। इस नेटवर्क के आधार पर ही दामिनी ऐप को विकसित किया गया है,जो 20 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देता है।
ऐसे करें एप डाउनलोड
दामिनी ऐप आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चेतावनी देने वाला एक बेहतरीन मोबाइल ऐप है। इसको भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा विकसित किया गया है। यह ऐप 20 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की संभावना की जानकारी 4 घंटे पहले ही दे देता है, जिससे लोग सतर्क रह सकें और जान-माल की सुरक्षा कर सकें। एंड्रॉयड यूजर्स अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें। सर्च बार में "Damini Lightning Alert" टाइप ।आईफोन यूजर्स पहले Apple App Store में जाएं। "Damini Lightning Alert" खोजें और डाउनलोड करें। डाउनलोड करने के बाद पंजीकरण करना होता है। इसके लिए आपको अपना नाम, लोकेशन आदि देना होगा। यह जानकारियां देने के साथ ही यह दामिनी एप काम करना शुरू कर देती है। लोकेशन के 20 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की चेतावनी ऑडियो मैसेज,और एसएमएस से देती है।
अलर्ट मिलने पर यह करें
आपके इलाके में बिजली गिरने वाली है, तो दामिनी एप आपको पहले ही चेतावनी देकर सावधान कर देगा। ऐसे में बिजली से बचने के लिए खुले खेतों, पेड़ों के नीचे, पहाड़ी इलाकों, चट्टानों के आसपास बिल्कुल न रुकें। धातुओं के बर्तन धोने से बचें और नहाने से तो बिल्कुल ही बचें। बारिश से बचें, और जमीन पर जहां पानी जमा हो,वहां भी खड़े न रहें.छाते का कतई इस्तेमाल न करें। बिजली के हाइटेंशन तारों, और टावर से दूर रहें. घर के अंदर चले जाएं। अगर,कहीं बाहर हों, और घर जाना संभव न हो, तो खुली जगह पर ही कान बंद कर घुटनों के बल बैठ जाएं। खतरा टलने पर घर चले जाएं।
प्रशासन ने बनाया कंट्रोल बरेली प्रशासन ने किसी भी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0581-2553311 जारी किया गया है। इस पर भी संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के मोबाइल नंबर 9412602773 पर कॉल करें।