अब बायरल की खामी से सेमीखेडा चीनी मिल पूरी तरह हुई ठप, मिल प्रबंधन ने किसानों से मिले यार्ड में 18 घंटे तक गन्ना न लाने को कहा, जाने मामला

अब बायरल की खामी से सेमीखेडा चीनी मिल पूरी तरह हुई ठप, मिल प्रबंधन ने किसानों से मिले यार्ड में 18 घंटे तक गन्ना न लाने को कहा, जाने मामला
पटले पर पडा गन्ना देख चिंता करता किसान और खराब मशीनरी।
अब बायरल की खामी से सेमीखेडा चीनी मिल पूरी तरह हुई ठप, मिल प्रबंधन ने किसानों से मिले यार्ड में 18 घंटे तक गन्ना न लाने को कहा, जाने मामला

देवरनियां, बरेली। जपनद की एकमात्र किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेडा में छह दिन बनी साफ्ट टूटने की खामी अभी दूर भी नहीं हो पाई थी, कि अब बायरल की खामी सामने आने की वजह से मिल पूरी तरह बंद हो गई है। पिछले छह दिनों से मिल रुक रुक कर कुछ घंटे ही चल रही थी।

शनिवार देर शाम सेमीखेडा किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेडा के कोहलू नम्बर एक का साफ्ट टूट गया था, जिसके बाद मिल कुछ समय बंद होने के बाद रुक रुक कर चलाई जा रही थी।

अब मिल बृहस्पतिवार रात 12 बजे पूरी तरह बंद हो गई, जो कि शुक्रवार देर शाम तक चालू नहीं हो पाई थी। मिल प्रबंधन द्वारा बायरल की रिपेयर के कारण किसानों को 18 घंटे मिल बंद होने की सूचना देकर अगली सूचना तक मिल यार्ड में गन्ना न लाने को कहा गया है। शुक्रवार को‌ बायरल में रिपेयर का काम चलता रहा।

इधर मझौला से मंगवाया गया साफ्ट बृहस्पतिवार रात गया था, गाजियाबाद से आने वाला नया साफ्ट भी कल तक आने की उम्मीद है। मिल‌ प्रबंधन का दावा है, कि पहले मझौला से आया साफे लगाया जाएगा। गाजियाबाद से आने वाला साफ्ट को सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि आगे समय आने पर लगाया जा सके। उधर सूत्रों द्वारा बताया गया है, कि शिकायतों और गुटबाजी पर हटाए गए जीएम और सीसीओ के बाद चीफ एकाउंट पर भी कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि गुटबाजी और शिकायतों में उनकी भूमिका भी थी।‌