मिशन शक्ति का भव्य आयोजन

मेरठ में मिशन शक्ति का भव्य आयोजन: IIA महिला प्रकोष्ठ ने 45 महिलाओं को उद्योग, शिक्षा, खेल में योगदान के लिए सम्मानित किया। विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि।

मिशन शक्ति का भव्य आयोजन
HIGHLIGHTS:

➡️ मिशन शक्ति का मेरठ में धमाकेदार आयोजन
➡️ IIA मेरठ चैप्टर ने 45 महिलाओं को किया सम्मानित
➡️ उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला में योगदान के लिए सम्मान
➡️ मुख्य अतिथि: विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल
➡️ पैनल डिस्कशन: अलका तोमर (अर्जुन अवॉर्डी), डॉ. मनीषा त्यागी समेत दिग्गज महिलाएं
➡️ स्मृति गुप्ता की पुस्तक का हुआ विमोचन
➡️ स्टॉल-प्रदर्शनी में लोकल उद्यमियों के प्रोडक्ट्स ने मचाया धूम
➡️ महिला सशक्तिकरण को मिली नई ऊर्जा!

आईआईए मेरठ ने 45 महिलाओं को सम्मानित किया

जन माध्यम 
मेरठ।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सभागार में भारतीय उद्योग संघ आईआईए मेरठ चैप्टर द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का प्रभावशाली और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व, उपलब्धियों और समाज में उनके बढ़ते योगदान को प्रमुखता से उजागर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल,  मीनाक्षी वडाला, डीएम डॉ. वी. के. सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन गरिमा अग्रवाल ‘तन्वी’, स्मृति गुप्ता और  शुभम जग्गी ने संयुक्त रूप से किया।आईआईए महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष  प्राची प्रेमी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा आयोजित की गई। पैनल में अलका तोमर अर्जुन पुरस्कार प्राप्त, डॉ. मनीषा त्यागी अध्यक्ष आईएमए,कानन त्यागी संचालिका अपना घर आश्रम शृष्टि निर्भय गुप्ता सचिव  आईआईए महिला प्रकोष्ठ,निशि गंडोत्रा और अन्य सक्रिय महिला वक्ताओं ने भाग लिया। इस चर्चा में महिलाओं की उपलब्धियों, नेतृत्व की आवश्यकता, चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के दौरान मेरठ की 45 विशिष्ट महिलाओं को उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, खेल तथा कला-संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणा का केंद्र रहा।कार्यक्रम स्थल पर कई उद्योगों द्वारा प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें आगंतुकों ने विशेष रूप से सराहा। स्थानीय उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों और नवाचारों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर  स्मृति गुप्ता की पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथियों अमित अग्रवाल, श्री राजेंद्र अग्रवाल और मीनाक्षी वडाला द्वारा किया गया।कार्यक्रम में आईआईए मेरठ चैप्टर के अध्यक्ष अंकित सिंघल, सचिव गौरव जैन, मंडल अध्यक्ष तनुज गुप्ता, आशीष गोयल, राजीव अग्रवाल, विभव अग्रवाल, अंकुर जग्गी, सिद्धार्थ सिंघल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति के इस आयोजन ने शहर में महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व को नई ऊर्जा दी तथा समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का शक्तिशाली संदेश प्रसारित किया।