टीका उत्सव को सफल बनाने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश

टीका उत्सव को सफल बनाने के लिए मीरगंज में एसडीएम आलोक कुमार ने विभागों को समन्वय और पर्यवेक्षण सख्त रखने के निर्देश दिए।

टीका उत्सव को सफल बनाने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश
HIGHLIGHTS:

➡️ मीरगंज तहसील सभागार में TTF बैठक संपन्न
➡️ हर बुधवार-शनिवार टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे
➡️ छूटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा
➡️ सभी टीकों का विवरण यू-विन पोर्टल पर समय से अपडेट करने के निर्देश
➡️ एसडीएम ने आपसी समन्वय और कड़े पर्यवेक्षण पर जोर दिया
➡️ अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष निर्देश

मीरगंज तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में टीकाकरण के  संबंध में हुई सभा संपन्न

कर्ण पाल सिंह/ जन माध्यम

मीरगंज, बरेली। एक दिसंबर से शुरू हुए टीका उत्सव अभियान के सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स (TTF) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर ने बताया कि टीका उत्सव अभियान के तहत प्रत्येक बुधवार और शनिवार को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। साथ ही सभी लगाए गए टीकों का विवरण यू-विन पोर्टल पर समय से अपडेट करने के निर्देश भी दिए गए। एसडीएम आलोक कुमार ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक सत्र स्थल पर सुपरवाइजर नियुक्त कर पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि कहीं भी लापरवाही की गुंजाइश न रहे। अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर के अलावा आईओ धनेश्वर गिरी, बीपीएम पुनीत कुमार सक्सेना, बीसीपीएम प्रेमपाल गौतम, फतेहगंज पश्चिमी से डॉ. मायक सागर, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।