मीरगंज में कार की टक्कर से युवक की मौत

बरेली के मीरगंज में गोद भराई समारोह में जा रहे 40 वर्षीय युवक ओमकार की कार की टक्कर से मौत। घायल अवस्था में बरेली रेफर किया गया था, उपचार के दौरान निधन।

मीरगंज में कार की टक्कर से युवक की मौत
मृतक का फाइल फोटो
HIGHLIGHTS:

समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
तेज रफ्तार ईको वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
उपचार के दौरान बरेली में तोड़ा दम
परिवार में पत्नी और चार बच्चे

कर्ण पाल सिंह । जन माध्यम
मीरगंज (बरेली)।
गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

चुरई दलपतपुर निवासी 40 वर्षीय ओमकार पुत्र भूपराम अपने ममेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से बिलासपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव सिहारी के पास तेज रफ्तार ईको वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद भाई को भी चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ओमकार को बरेली रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ओमकार अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। वह बिजली घर के पास चाय और मूंगफली की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।