मीरगंज में सभी संस्थाओं में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस
मीरगंज (बरेली) में 77वां गणतंत्र दिवस विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेजों में झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
➡️ मीरगंज की सभी शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस समारोह
➡️ इंटर कॉलेज व पीजी कॉलेजों में ध्वजारोहण
➡️ छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
➡️ गणतंत्र दिवस के महत्व पर वक्ताओं के संबोधन
कर्ण पाल सिंह । जन माध्यम
मीरगंज (बरेली)। संत मंगल पुरी इंटर कॉलेज मढ़ी सत्याना में बड़े गर्व ,गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज को संयुक्त रूप से दिनेशानंद गिरि (प्रबंधक) और प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने ध्वजारोहण किया इसके पश्चात कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका संचालन रसायन विज्ञान के वरिष्ठ प्रवक्ता कृष्ण पाल यादव ने किया इस अवसर पर वीर सिंह शेर सिंह ने बताया गणतंत्र दिवस का महत्व। कॉलेज के उप प्रधानाचार्य सुभाष गंगवार व सुनील कुमार, ललित सक्सेना वीरपाल गंगवार, रामवीर गंगवार समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
वही राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विनोद कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया व 77 वें गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ प्रवक्ता बीवी पांडे ,सरदार अहमद आदि विभिन्न वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
और अनुबिस पीजी कॉलेज मीरगंज में भी राष्ट्रीय ध्वज गणतंत्र दिवस पर फहराया गया जिसमें नागेश्वर प्रसाद शुक्ला प्राचार्य वरिष्ठ क्लर्क गयाराम आदि समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
कमला देवी इंटर कॉलेज हुरहुरी में प्रबंधक प्रेमपाल गंगवार के द्वारा 77 में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया वहीं विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने शब्दों में गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद असलम राकेश दिवाकर समेत समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।