मेरठ में साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय गिरोह बेनकाब, लालकुर्ती पुलिस व साइबर सेल ने 3 शातिर किए गिरफ्तार
मेरठ में फर्जी बैंक खाते खोलकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, बैंक किट और नकदी बरामद।
➡️ लालकुर्ती पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई
➡️ फर्जी बैंक खातों से साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
➡️ 3 मोबाइल, 3 बैंक किट और ₹15,000 नकद बरामद
➡️ गरीब मजदूरों को लालच देकर खुलवाए जाते थे खाते
➡️ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
हशमे आलम/ जन माध्य्म
मेरठ। थाना लालकुर्ती पुलिस और साइबर सेल मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी बैंक खाते खोलकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन, तीन बैंक किट और 15,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 18-12-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कैंट के नेतृत्व में थाना लालकुर्ती पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
ठगी का तरीका (Modus Operandi):
अभियुक्तगण गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों को प्रति बैंक खाता 1,000 रुपये का लालच देकर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे। अभियुक्त अजय की जन सेवा केंद्र (CSC) की दुकान है, जिसके माध्यम से वह शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के अकाउंट किट (डिजिटल फाइनेंशियल सर्विस कंपनी) के जरिए खाते खुलवाता था। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी में किया जाता था।
वहीं अभियुक्त कुलदीप फर्जी कंपनियों का ठेकेदार बताया जा रहा है, जो ठगी के नेटवर्क को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाता था।
मामले का खुलासा एसपी क्राइम द्वारा किया गया। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।