मीरगंज स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू
मीरगंज स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
➡️ 27 जनवरी 2026 से कक्षा 12 विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू
➡️ सभी परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से आयोजित होंगी
➡️ भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान की अलग-अलग तिथियां तय
➡️ छात्रों को समय पर सभी दस्तावेजों के साथ पहुंचने के निर्देश
कर्ण पाल सिंह । जन माध्यम
मीरगंज बरेली। स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परौरा में आज 77 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सत्यवीर गंगवार, अध्यक्ष ओमप्रकाश गंगवार, निदेशक पंकज गंगवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण किया विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय स्टाफ की भूमिका रही इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर सत्यवीर गंगवार एवं विद्यालय अध्यक्ष ओमप्रकाश गंगवार के द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं भी दीं कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए 77 में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने सभी से अपील की, कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तन - मन से समर्पित होने की भावना का विकास करना चाहिए कार्यक्रम का संचालन अनुज कुमार ने किया।
वही स्वामी दयानंद डिग्री कॉलेज में भी ध्वजारोहण का कार्य क्रम मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्यवीर गंगवार (प्रबंधक) कोषाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश गंगवार ,प्राचार्य डॉक्टर पूरन लाल ने सभी महापुरुषों एवं मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू किया विद्यालय के प्रबंधक ने बताया देश की संप्रभुता समाजवादी,धर्मनिरपेक्ष, और लोकतांत्रिक गणराज्य 26 जनवरी 1950 को घोषित किया गया इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था विशिष्ट अतिथि ने छात्र-छात्राओं को समानता ,न्याय, स्वतंत्रता और भाईचारे के साथ जैसे मूल आदर्शों पर चलने पर जोर दिया बीए/ बीएससी प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किये। अंत में प्राचार्य पूरनलाल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता समाजशास्त्र राजकुमार ने किया इस अवसर पर राम सिंह प्रजापति ,डॉ यशवंत सिंह, धर्माचार्य सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।