मीरगंज पिता ने लगाया नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप
मीरगंज में 13 वर्षीय किशोरी को तनवीर, जाहिद और मकबूल ने बहला-फुसलाकर भगाया, पिता ने थाने में तहरीर दी, पुलिस तलाश में जुटी।
➡️ 13 साल की नाबालिग को तीन युवक भगा ले गए
➡️ मुख्य आरोपी: तनवीर (फतेहगंज पश्चिमी, माली मोहल्ला)
➡️ साथी: जाहिद और मकबूल
➡️ दुकान जाने के बहाने से गायब हुई किशोरी
➡️ पिता ने मीरगंज कोतवाली में दी तहरीर
➡️ मुकदमा दर्ज, पुलिस की टीमें छापेमारी में जुटी
कोतवाली मीरगंज में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
करण पाल सिंह/ जन माध्यम
बरेली। मीरगंज के गांव के क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की को एक युवक अपने दो साथियों के साथ भगा कर अपने साथ ले गया यहआरोप पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर लगाया पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लड़की की तलाश तेज कर दी।
कोतवाली मीरगंज क्षेत्र की एक किशोरी को एक युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर वहला फुसलाकर अपने साथ ले गया पिता ने अपनी तहरीर में इसका खुलासा किया है लड़की की उम्र 13 वर्ष बताई गई है। मीरगंज क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी सोमवार शाम घर से पास की दुकान पर सामान लेने गई थी काफी देर तक लौटकर न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की इसी दौरान उन्हें पता चला की मोहल्ला माली थाना फतेहगंज पश्चिमी निवासी तनवीर पुत्र जुल्फिकार उर्फ मुंशी अपने दो साथियों जाहिद और मकबूल के साथ किशोरी को वहला फुसला कर साथ ले गया है।
यह जानकारी मिलते ही पीड़ित पिता ने मीरगंज थाने में तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा पंजीकृत कर लड़की का तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
मीरगंज कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने बताया की किशोरी को भगा ले जाने के मामले में आरोपी तनवीर व उनके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और किशोरी की तलाश की जा रही है।
ऐसी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जब के ग्रामीणों में भी पुलिस की कार्यवाही को लेकर चर्चा बनी हुई है।