पुलिस ने स्मैक तस्कर किया गिरफ्तार
मीरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 97 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर इलियास को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा।
➡️ मीरगंज पुलिस ने 97 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा
➡️ आरोपी इलियास को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया
➡️ मुखबिर की सूचना पर सिरौली चौराहा से गिरफ्तारी
➡️ पुलिस टीम की तत्पर कार्रवाई से नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार
➡️ थाना प्रभारी बोले—नशे पर जीरो टॉलरेंस
97 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर इलियास को एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल
जन माध्यम
मीरगंज,बरेली। मीरगंज सोमवार देर रात मीरगंज कोतवाली पुलिस ने 97 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की। सिरौली चौराहे पर रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल और टीम मौके पर पहुँची।
संदिग्ध व्यक्ति भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास 97 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर की पहचान इलियास पुत्र खान मोहम्मद, 28 वर्ष, निवासी सनईया रानी, थाना सीबीगंज के रूप में हुई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज मलिक, दीपक कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, रजत मलिक और अंकुर शामिल थे। थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई मीरगंज क्षेत्र में नशे के कारोबार पर सख़्त चेतावनी है और पुलिस की तत्परता को दर्शाती है।