पहलगाँव आतंकी हमले पर भारत सरकार का कड़ा रुख: बरेली में रह रही पाकिस्तानी महिला शहनाज को 48 घंटे में छोड़ना होगा देश
1. अनाधिकृत पाकिस्तानियों पर लगेगी लगाम
2. आतंकी हमले के बाद भारत सरकार का बड़ा निर्णय
3. प्रशासन में हड़कंप, खुफिया एजेंसियां सतर्क
Bareilly News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इसी के तहत यूपी के बरेली जिले में एक पाकिस्तानी महिला को महज 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का नोटिस थमा दिया गया है। कराची निवासी शहनाज बेगम विशेष उद्देश्य प्रवेश वीजा (एसपीईएस) पर बरेली आई थीं। लेकिन अब उन्हें तत्काल प्रभाव से देश छोड़ना होगा।
शहनाज का मायका थाना बारादरी क्षेत्र में है। हाल ही में जब उनकी मां की तबीयत बिगड़ी तो वह अमृतसर के रास्ते पंजाब मेल से बरेली पहुंचीं। सफर के दौरान रामपुर के पास उनका पर्स चोरी हो गया, जिसमें पासपोर्ट, वीजा, पाकिस्तानी सिम और पहचान पत्र मौजूद थे। इस संबंध में उन्होंने जीआरपी बरेली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में रामपुर ट्रांसफर कर दिया गया।
केंद्र ने दिया अल्टीमेटम, एजेंसियां अलर्ट पर
सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि देश में मौजूद हर पाकिस्तानी नागरिक की जांच की जाए। बरेली में फिलहाल 34 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें 33 लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं और शहनाज अकेली महिला हैं जो एसपीईएस वीजा पर आई थीं। अब इन सभी मामलों की दोबारा जांच की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक संकेत है कि आने वाले दिनों में और भी कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार का निर्देश साफ है – किसी भी अनधिकृत पाकिस्तानी नागरिक को भारत में रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हर केस की समीक्षा नए सिरे से होगी।
क्या है एसपीईएस वीजा?
स्पेशल पर्पज एंट्री वीजा (एसपीईएस) आपात स्थिति जैसे किसी करीबी की बीमारी, शादी या मृत्यु पर दिया जाता है। यह सीमित अवधि और तय क्षेत्रों तक सीमित होता है। शहनाज इसी वीजा पर भारत आई थीं। लेकिन अब उन्हें देश छोड़ने का फरमान मिल चुका है।
पड़ताल शुरू, दस्तावेज़ों की हो रही जांच
खुफिया विभाग के पास जिले में रह रहे सभी पाक नागरिकों की सूची पहले से मौजूद है। अब उनके दस्तावेज़, वीजा वैधता, आवास और आने का कारण जांच के दायरे में हैं।
यह बोले एसएसपी अनुराग आर्य