संदिग्ध हालत में होमगार्ड की मौत, घर में मचा कोहराम

संदिग्ध हालत में होमगार्ड की मौत, घर में मचा कोहराम
FILE PHOTO
HIGHLIGHTS:

1. शीशगढ़ थाने में था तैनात

शीशगढ़, बरेली। शीशगढ़ थाने में तैनात होमगार्ड के पेट मे दर्द होने से मौत हो गई, मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड यशपाल (45) निवासी ढकिया डैम निवासी की बीती देर रात्रि अचानक रात में पेट में दर्द उठा उपचार के लिए परिजन उनको अस्पताल लेकर गये। जहां उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक होमगार्ड यशपाल के भतीजे सूरज पाल ने बताया की बीती देर रात्रि उनकी तबीयत खराब होने पर उनको धनेटा के निजी अस्पताल में लेकर गये जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रेमवती, बेटा राहुल, वेटी स्वाति, रमन, तीन बच्चे और पत्नी को रोता विलखता छोड़ गए।

शुक्रवार दोपहर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गयाlवहीं इस मामले मे थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। किस कारण मृत्यु हुई है यह जानकारी में नहीं हैl वहीं गांव में चर्चा है कि घरेलू कलह के चलते कोई जहरीला पदार्थ खाया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई है।