हज ट्रेनिंग कैंप में दी गई अहम जानकारी
बरेली में हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन, जायरीनों को हज के अरकान और जरूरी तैयारियों की दी गई जानकारी।
हज यात्रियों के लिए आयोजित हुआ विशेष कैंप
अरकान-ए-हज और जरूरी मसाइल की दी गई जानकारी
सफर के दौरान बरतने वाली सावधानियों पर जोर
बड़ी संख्या में जायरीनों ने लिया हिस्सा
जन माध्यम
बरेली। मुकद्दस सफर पर जाने से पहले दिलों में उमड़ती भावनाओं के बीच जायरीनों को सही राह दिखाने का प्रयास किया गया।
हज पर जाने वाले जायरीनों के लिए एक विशेष हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन चिकित्सक डॉ. अनीस बेग की ओर से एक मीटिंग हाल में किया गया। इस कैंप का उद्देश्य हज यात्रियों को हज के अरकान सही तरीके से अदा करने की पूरी जानकारी देना था।
कैंप में मौजूद जायरीनों का डॉ. अनीस बेग द्वारा इस्तकबाल किया गया और उन्हें इस पवित्र यात्रा के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में हज कमेटी ऑफ इंडिया से जुड़े मुख्य प्रशिक्षक डॉ. जुल्फिकार और हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद यासीन कुरेशी ने विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षकों ने हज से संबंधित जरूरी मसाइल, अरकान-ए-हज, सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां और पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया, ताकि सभी हाजी अपने मुकद्दस सफर को बेहतर और आसान तरीके से पूरा कर सकें।
इस दौरान हज ट्रेनर्स अब्दुल शाकिर, सरफराज, अब्दुल हक अहमद, तौफीक अहमद खान तथा हुरिया रहमान एडवोकेट भी मौजूद रहे और उन्होंने भी जायरीनों को मार्गदर्शन दिया।
कैंप में बड़ी संख्या में हज यात्रियों ने भाग लिया और इस प्रशिक्षण का लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सफल और सुरक्षित हज यात्रा की दुआ के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।