सिपाही ने दहेज में मांगी बोलेरो, शादी से किया इनकार

दहेज के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बरेली से सामने आया है। यहां एक सिपाही ने गोद भराई की रस्म के बाद शादी से इनकार कर दिया। उसकी मांग थी कि लड़की वाले पहले बोलेरो कार का इंतजाम करें, तभी वह बारात लेकर आएगा, वरना शादी नहीं करेगा। इस घटना से लड़की पक्ष परेशान है। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कार्ड भी बंट चुके हैं।  

सिपाही ने दहेज में मांगी बोलेरो, शादी से किया इनकार

बरेली। दहेज के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बरेली से सामने आया है। यहां एक सिपाही ने गोद भराई की रस्म के बाद शादी से इनकार कर दिया। उसकी मांग थी कि लड़की वाले पहले बोलेरो कार का इंतजाम करें, तभी वह बारात लेकर आएगा, वरना शादी नहीं करेगा। इस घटना से लड़की पक्ष परेशान है। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कार्ड भी बंट चुके हैं।  

16 जनवरी को आनी थी बारात

बरेली के तहसील आंवला स्थित गांव सोना में एक बेटी की शादी रामपुर जिले के थाना शाहाबाद के गांव धुरियाई में तय हुई थी। लड़का यूपी पुलिस में सिपाही है और शाहजहांपुर जिले में तैनात है। गोद भराई की रस्म भी हो चुकी थी और 16 जनवरी को बारात आनी थी। शादी से कुछ दिन पहले लड़के वालों ने बोलेरो कार की मांग रख दी। जब लड़की पक्ष ने कार देने में असमर्थता जताई, तो लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।  

शादी की तैयारियां हो चुकी थीं पूरी

लड़की के भाई ने बताया, "हमने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज का वादा किया था। हमने कहा था कि शादी में किसी चीज की कमी नहीं रहने देंगे। लड़के पक्ष ने भी इस पर सहमति दे दी थी। 15 जनवरी को शादी की तारीख तय की गई थी। हमने कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों में बांट दिए। होटल भी बुक कर लिया, लेकिन अचानक उन्होंने बोलेरो की मांग कर दी। हमारे पिता ने समझाने की कोशिश की और कहा कि अभी यह संभव नहीं है, लेकिन शादी के बाद इंतजाम करेंगे। इसके बावजूद लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

सिरौली थाने में दर्ज हुआ मामला

लड़की पक्ष का कहना है कि शादी रद्द होने से उनकी समाज में बदनामी हो रही है। परेशान परिवार ने सिरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के भाई ने बताया कि आरोपी यूपी पुलिस में सिपाही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।