कांग्रेस ने महान नेता खो दिया है बोले- अशफाक सकलैनी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित
पूर्व प्रधानमंत्री अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रामपुर गार्डन धनवंतरी तोमर चौराहा स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित हुई। इसमें उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बरेली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रामपुर गार्डन धनवंतरी तोमर चौराहा स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित हुई। इसमें उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर ने पूरे देश को शोकाकुल कर दिया। उनका जाना न केवल देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का भारत की अर्थव्यवस्था में असाधारण और अद्वितीय योगदान है। श्री मनमोहन सिंह के निधन से भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।
पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा किए गए कार्य हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। आज पूरा देश उनकी कमी को महसूस कर रहा है। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनकी याद को जीवित रखना है।
कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक अर्थशास्त्री और देश के कुशल शासक का जाना हम सबके लिए पीड़ा दायक है।
शोक सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेश वाल्मीकि, कार्यवाहक जिला महासचिव जिया उर रहमान, मुकेश वाल्मीकि, तीरथ मधुकर, सुरेश दिवाकर, सतीश चन्द्र, कमरुद्दीन सैफी, सोनू लाल बाल्मीकि आदि कांग्रेस जन उपस्थिति रहे।