मंडलायुक्त और आईजी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, सुनी शिकायतें, दिए निर्देश

मंडलायुक्त और आईजी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, सुनी शिकायतें, दिए निर्देश

मीरगंज, बरेली। तहसील परिसर में शनिवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी डॉ. राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच करते हुए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी विभाग का अधिकारी अपनी जगह प्रतिनिधि न भेजे बल्कि स्वयं उपस्थित रहे। समाधान दिवस में कुल 27 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष तरीके से मामलों का समाधान करें। जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे और पूरी पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस अंजनी कुमार, उप जिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।