तेज आवाज वाली बुलेट का एसएसपी दफ्तर में कटा 11 हजार का चालान, जाने मामला
बरेली। शहर में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर टशन दिखाने वाले सावधान हो जाए। अब ऐसे बुलेट बाजों पर एसएसपी सख्त हो गए है। एसएसपी आफिस में तेज आवाज वाली बुलेट लेकर आए फरियादी का 11 हजार रुपये का चालान काटा गया है।
एसएसपी अनुराग आर्य दफ्तर में बैठे लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इस दौरान एक बुलेट बाइक की तेज आवाज ने उनका ध्यान भटका दिया। उसके बाद एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान को बुलेट का चालान करने का आदेश दिया। एसएसपी के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार का 11 हजार रुपये का चालान कर दिया।
पीड़ित सुभाषनगर का रहने वाला है। वह किसी मामले में एसएसपी अनुराग आर्य के दफ्तर में फरियाद लेकर आया था। लेकिन उसका 11 हजार रुपये का चालान कट गया। इसके साथ ही उसकी बुलेट में लगा तेज आवाज वाला साइलेंसर को भी निकाल दिया।