कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने किया बीएल एग्रो की 1000 करोड़ की कामधेनु परियोजना शुभारम्भ  

कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने किया बीएल एग्रो की 1000 करोड़ की कामधेनु परियोजना शुभारम्भ  

बरेली। एफएमसीजी कंपनी बीएल एग्रो ने बरेली में बीएल कामधेनु फार्म की शुरुआत की। इसके तहत मवेशी प्रजनन और डेयरी प्रौद्योगिकी के लिए अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र होगा। परियोजना में प्रारंभिक निवेश 1000 करोड़ रुपये होगा, जो पूरी क्षमता पर पहुंचने के बाद 3000 करोड़ रुपये तक जाएगा। खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने इस परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बीएल कामधेनु उन्नत प्रजनन तकनीकों (आईवीएफ, ईटी), फीड मिल, बायो-मीथेनेशन और सीबीजी उत्पादन को एकीकृत कर पर्यावरण-अनुकूल डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देगा। पहले चरण में 5000 गायों को शामिल किया जाएगा, जिसे आगे 10,000 तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा बीएल एग्रो ने अपनी सहायक कंपनी लीड्स एग्री जेनेटिक्स का भी अनावरण किया जो पशु और पौध आनुवंशिकी में सुधार लाने पर कार्य करेगी। इस पहल से स्थानीय किसानों को उन्नत नस्ल की गायें, बेहतरीन चारा और डेयरी उत्पादन में मदद मिलेगी। 

20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

बीएल एग्रो के सीईओ नवनीत रविकर ने बताया पहले तीन वर्षों में 5000 किसानों को लाभ मिलेगा और पूरी क्षमता पर यह संख्या बढ़कर 1-2 लाख तक पहुंच जाएगी। कंपनी किसानों से दूध खरीदेगी, उन्हें चारा उपलब्ध कराएगी और कृषि अपशिष्ट के पुनर्चक्रण में मदद करेगी।इस अवसर पर बीएल एग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल, एमडी आशीष खंडेलवाल और सीईओ नवनीत रविकर भी उपस्थित थे।

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। क्योंकि पांच दलों का ये गठबंधन अच्छा विनिंग कॉम्बिनेशन है। उन्होंने 225 से ज्यादा सीटे जीतने का दावा किया। तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि आरजेडी के शासनकाल का भय लोगों में आज भी मौजूद है। नब्बे का दशक कोई भूला नहीं है। आज भी अगर बिहारी प्रदेश से देश और दुनिया में पलायन करते हैं, तो इसे आरजेडी शासनकाल की उसी श्रृंखला से जोड़कर देखा जा सकता है। बिहार में जंगलराज की सरकार कोई भी दोबारा वापस नहीं लाना चाहेगा।