बीडीए ने ध्वस्त की अवैध कॉलोनियां, इन कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र
शहर में एक बार फिर बुल्डोजर गरजा है। मगर, इस बार बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने शहर के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के डोहरा रोड नकटिया नदी के किनारे विकसित अवैध कालोनी को ध्वस्त किया।
बरेली। शहर में एक बार फिर बुल्डोजर गरजा है। मगर, इस बार बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने शहर के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के डोहरा रोड नकटिया नदी के किनारे विकसित अवैध कालोनी को ध्वस्त किया। बताया जाता है कि यह कालोनी जीशान, अली हुसैन, ताजीम ने चार हजार मीटर में बिना बीडीए के नक्शा स्वीकृति के विकसित की थी। इसमें सड़क, मिट्टी भराई और भूखण्डों का चिन्हांकन आदि कार्य किए गए थे। मगर, बीडीए की टीम ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया।
खनन कर नदी पाटने वालों को मुकदमें की चेतवानी
बीडीए ने अवैध कालोनी के खिलाफ यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के तहत की है। इस दौरान बीडीए उपाध्याय भी मौजूद थे। बीडीए के अवर अभियन्ता रमन अग्रवाल,अजीत साहनी, सीताराम और सहायक अभियन्ता सुनील कुमार ने कार्रवाई की। इसके साथ ही बीडीए ने सिचाईं विभाग एवं खनन विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें संबंधित अफसरों को बिना अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त किए नदी के अवैध पटान न करने की बात कही। इसके बाद भी खनन करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतबनी दी है।
बुल्डोजर से आठ कालोनियां की थीं ध्वस्त
बीडीए की टीम ने कुछ दिन पहले भी आठ अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया था। इसमें कैंट के संजीव पटेल की 4,000 वर्ग मीटर, ओम प्रकाश और लक्ष्मी नारायण की 10,000 वर्ग मीटर, देवानंद और वीरेन्द्र पाल की 12,000 वर्गमीटर, वीरेन्द्र पाल की 4,000 वर्गमीटर, लक्ष्मी नारायण की 4,000 वर्गमीटर, लक्ष्मी नारायण की 4,000 वर्गमीटर,हरी शंकर की 7,000 वर्गमीटर और वीरेन्द्र पाल की 4,000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित कालोनी को ध्वस्त किया था। यहां सड़क, नाली, और विद्युत पोल का निर्माण किया गया था।