बेहतर कार्य पर चौकी प्रभारियों को नकद इनाम
बरेली में नवंबर 2025 के मूल्यांकन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकी प्रभारियों को एसएसपी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
➡️ बेहतर कार्य पर चौकी प्रभारियों को सम्मान
➡️ नवंबर 2025 के मूल्यांकन के आधार पर पुरस्कार
➡️ सैटेलाइट चौकी प्रथम, विनय बहादुर सिंह अव्वल
➡️ जावेद अख्तर व जितेन्द्र कुमार को दूसरा-तीसरा स्थान
➡️ कुल 6 चौकी प्रभारियों को नकद इनाम
➡️ एसएसपी ने कार्य में पारदर्शिता पर दिया जोर
➡️ कानून-व्यवस्था मजबूत करने का संदेश
जन माध्यम।
सेय्यद शाहाबुद्दीन। बरेली।
जनपद बरेली में निरोधात्मक कार्रवाई, जनशिकायतों के निस्तारण तथा विवेचनाओं के विधिक व समयबद्ध निष्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकी प्रभारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा नकद पुरस्कार देने के आदेश जारी किए गए हैं। यह पुरस्कार माह नवंबर 2025 की प्रचलित मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर प्रदान किए गए।
मूल्यांकन में प्राप्त अंकों के अनुसार प्रथम स्थान पर चौकी सैटेलाइट, थाना बारादरी के उपनिरीक्षक विनय बहादुर सिंह रहे, जिन्हें 2500 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान चौकी काकरटोला, थाना बारादरी के उपनिरीक्षक जावेद अख्तर को मिला, जिन्हें 1500 रुपये प्रदान किए गए। तृतीय स्थान चौकी मॉडल टाउन, थाना बारादरी के उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
चतुर्थ स्थान पर चौकी जगतपुर, थाना बारादरी के उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह को 1000 रुपये, पंचम स्थान पर चौकी नकटिया, थाना कैंट के उपनिरीक्षक रोहित तोमर को 1000 रुपये तथा षष्ठम स्थान पर चौकी करबा, थाना फरीदपुर के उपनिरीक्षक जसवीर सिंह को 500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे इसी प्रकार निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें, ताकि कानून-व्यवस्था और जनविश्वास को और मजबूत किया जा सके।