सैटेलाइट हत्याकांड में एसएसपी का एक्शन

बरेली सैटेलाइट बस स्टैंड हत्याकांड में कुली नौबत यादव और उसके साथियों पर गैंगस्टर एक्ट, बारादरी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

सैटेलाइट हत्याकांड में एसएसपी का एक्शन
HIGHLIGHTS:

➡️ सैटेलाइट हत्याकांड में पुलिस का तगड़ा एक्शन
➡️ कुली नौबत यादव का पूरा गिरोह घोषित गैंग
➡️ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
➡️ एसएसपी अनुराग आर्य का ज़ीरो टॉलरेंस अमल
➡️ तीनों हत्यारोपियों पर कसा कानूनी शिकंजा
➡️ बस स्टैंड पर दहशत फैलाने वालों की अब खैर नहीं

नौबत यादव गिरोह को गैंग घोषित पुलिस का शिकंजा  दहशत फैलाने की खैर नहीं 

जन माध्यम 
बरेली।
सैटेलाइट बस स्टैंड पर पार्सल ठेकेदार अनुज पांडेय की कत्ल की वारदात ने शहर को दहला दिया था, लेकिन पुलिस ने इस सनसनीखेज़ मामले में तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी कुली नौबत यादव और उसके साथियों पर ऐसी शिकंजा कशी की कि पूरा गैंग दहशत में आ गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने माहिर अंदाज़ में कानून का  आयरन हैंड  दिखाते हुए नौबत यादव के गिरोह को रसमन औपचारिक तौर पर गैंग घोषित कर दिया। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए साफ़ कर दिया कि अब इस पूरी जुर्रत की जड़ तक पहुंचकर अपराध की हर शाख़ काटी जाएगी। यह कदम पुलिस की उस कड़क पॉलिसी का आइना है, जिसके तहत संगठित जुर्म, पेशेवर हत्यारों और बस स्टैंड जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाक़ों में दहशत फैलाने वालों पर सीधा वार किया जा रहा है। एसएसपी का यह एक्शन पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को ज़मीन पर मजबूत करता है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय के मुताबिक, मेहतरपुर, बिथरी चैनपुर निवासी कुली नौबत यादव ने अपने दो साथियों बारादरी, खुर्रम गौंटिया निवासी दिनेश यादव और नवादा शेखान निवासी संतोष मौर्य के साथ मिलकर 11 फरवरी की शाम सैटेलाइट बस स्टैंड पर अनुज पांडेय को बेहद नज़दीक से गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ बस स्टैंड में हड़कंप और भगदड़ मच गई। वारदात के बाद मृतक के भाई, प्रतापगढ़ के अतुल पांडेय ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी अनुराग आर्य की पैनी निगाह और तेज़ कार्रवाई से यह साफ़ संदेश गया है कि शहर में कानून का रौब कायम है और जुर्म का अंजाम  सिर्फ और सिर्फ सज़ा है।