युवक की संदिग्ध मौत से मातम

मेले से लौटने वाला युवक मुकेश सुबह खेत में मृत मिला, मौत पर रहस्य और परिवार में मातम।

युवक की संदिग्ध मौत से मातम
फाइल फोटो
HIGHLIGHTS:

➡️ मेला देखने गया युवक सुबह खेत में संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिला
➡️ घर की खुशियां घंटे भर में मातम में बदलीं
➡️ न चोट, न निशान—मौत बनी गहरी पहेली
➡️ परिवार के दर्द में सवाल, पुलिस जवाब पर चुप
➡️ शादी की तैयारी करने वाला परिवार अब न्याय की राह देख रहा
➡️ हाफिजगंज पुलिस, डॉग स्क्वाड और टीम ने जगह-जगह किया सर्च
➡️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पूरी जांच

मेले से लौटने वाला मुकेश सुबह खेत में मृत मिला परिवार के सवालों में दर्द और गहरी बेचैनी

डेस्क/ जन माध्यम 
सैंथल।बरेली।
सैंथल की सुबह किसी काली आंधी की तरह आई।
मोहल्ला चौधरी में रहने वाले राम प्रसाद मौर्य के घर की चौखट पर कभी गूंजती हंसी आज सिसकियों में बदल गई। उनके 24 वर्षीय बेटे मुकेश मौर्य की संदिग्ध मौत ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी।
परिजन कह रहे हैं हमारा बेटा कभी अकेले नहीं जाता था फिर आज ऐसा क्या हुआ?”बीती शाम मुकेश ने मुस्कुराते हुए घरवालों से कहा था कि वह मेला देखने जा रहा है। रात करीब नौ बजे भाई के फोन पर उसने आश्वासन दिया बस थोड़ी देर में घर आ रहा हूँ।परिवार ने सोचा, हवा लगेगी, घूमकर आ जाएगा लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उसका आख़िरी बात होगी।
सुबह जब किसान खेतों की ओर निकले, तो उन्हें रास्ते में एक निर्जीव शरीर दिखाई दिया। पास जाकर देखा वह मुकेश था।खबर घर पहुंची, और पल भर में पूरा परिवार चीखों में टूट पड़ा। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद उसकी शादी की तैयारी होनी थी, वहीं आज मातम की चादर बिछ गई। हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुँची। खोजी कुत्तों और टीम ने घंटों खोजबीन की, लेकिन न कोई संघर्ष के निशान, न किसी चोट का सबूत सबकुछ रहस्यमय।
परिवार का दर्द बढ़ाने वाला यह सवाल और गहरा हो गया कि आख़िर मुकेश के साथ क्या हुआ?
चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने कहा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना संभव नहीं।
लेकिन क्या किसी रिपोर्ट से उस मां के आँसू थम पाएंगे, जिसने बेटे के लिए कल ही नए कपड़े निकाले थे?
क्या कोई कागज़ उस पिता की टूट चुकी उम्मीद वापस ला सकता है, जो बेटे की शादी में जी भरकर नाचने का सपना देख रहा था?
 हर घर वाला का हर दिल आज यही पूछ रहा है मुकेश का कसूर क्या था? और कौनसी रात उसे मौत की ओर ले गई? इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सन्नाटा छोड़ दिया है। अब सबको पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि इस रहस्य से पर्दा उठे और मुकेश को न्याय मिल सके।