अवैध घुसपैठ पर कड़ी निगरानी

बरेली में अवैध रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की गहन छानबीन शुरू, डिटेंशन सेंटर तैयार, किराएदार-मजदूर-मदरसा-हॉस्टल सबकी जांच।

अवैध घुसपैठ पर कड़ी निगरानी
HIGHLIGHTS:

➡️ बरेली में रोहिंग्या-बांग्लादेशी पर मेगा अभियान
➡️ डिटेंशन सेंटर बनाने का काम शुरू
➡️ किराएदार, मजदूर, मदरसा, हॉस्टल, भट्टे – हर जगह छानबीन
➡️ मकान मालिकों को किरायेदार सत्यापन अनिवार्य
➡️ बिना दस्तावेज मतलब तुरंत डिटेंशन और डिपोर्ट की तैयारी
➡️ डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य की सख्त मीटिंग

बिना दस्तावेज रहने वालों की पहचान शुरू, सुरक्षा को खतरा बनने वालों पर सख्त कार्रवाई

डेस्क/ जन माध्यम 
बरेली।
डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अधीक्षक अनुराग आर्य की अगुवाई में गुरुवार  को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था और अवैध बांग्लादेशी, रोहिंग्या व अन्य विदेशी नागरिकों के चिन्हांकन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में ऐसे घुसपैठियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत बरेली में तेजी से कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।
बैठक में बताया गया कि अभियान के पहले चरण में डिटेंशन सेंटरों के लिए स्थान चिन्हित किए जाएंगे। यहां सत्यापन पूरा होने तक अवैध पाए गए विदेशी नागरिकों को रखा जाएगा। चिन्हित लोगों की सूची कमिश्नर और पुलिस उप महानिरीक्षक को भेजी जाएगी, जो सत्यापन कर आगे की कार्रवाई तय करेंगे। डीएम ने कहा कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि हर उस व्यक्ति की पहचान की जाए जो देश की सीमा के बाहर से आया है और जिसके पास नागरिकता का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। एसएसपी अनुराग आर्य ने चेताया कि बिना दस्तावेज वाले विदेशी नागरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ियों, ठेली फेरी वालों, मजदूरों, निर्माण स्थलों व भट्टों पर रह रहे लोगों की गहन जांच हो
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटलों, धर्मशालाओं और किराये पर रहने वालों की विस्तृत जानकारी एकत्र की जाए मकान मालिकों को जागरूक किया जाए कि वे किरायेदारों और घरेलू नौकरों का पूरा सत्यापन कराएं विश्वविद्यालयों व मदरसों में रह रहे विदेशी छात्रों की भी जांच की जाए नगर आयुक्त को नगर निगम क्षेत्र में रह रहे संभावित रोहिंग्या व बांग्लादेशियों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षकगण, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कड़ी पहल से यह साफ संदेश गया है कि बरेली अब अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार है।