जिला अस्पताल में एएलएस एंबुलेंस कर्मियों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न, बेहतरीन EMT को सम्मानित किया गया

बरेली में ALS एंबुलेंस कर्मियों का 4 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बेस्ट EMT अमित कनौजिया सहित 8 को सम्मानित किया। अब और तेज़ होगी इमरजेंसी सेवा!

जिला अस्पताल में एएलएस एंबुलेंस कर्मियों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न, बेहतरीन EMT को सम्मानित किया गया
HIGHLIGHTS:

➡️ जिला अस्पताल में ALS एंबुलेंस कर्मियों का 4 दिन का विशेष प्रशिक्षण पूरा
➡️ 19 से 22 नवंबर तक चला ट्रेनिंग कैंप, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने किया समापन
➡️ नवीनतम तकनीक, लाइफ सेविंग स्किल्स और मरीजों से संवेदनशील व्यवहार की ट्रेनिंग
➡️ बेस्ट परफॉर्मर अमित कुमार कनौजिया, इजराउल हक, विमल शर्मा सहित 8 EMT सम्मानित
➡️ सीएमओ बोले: अब आपातकाल में और तेज़-बेहतर सेवा मिलेगी
➡️ मेडकेयर 365 के प्रयासों की जमकर सराहना

हसीन दानिश/ जन माध्यम

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी निशुल्क एएलएस एंबुलेंस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मेडकेयर 365 प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिछले चार वर्षों से संचालित की जा रही इस सेवा के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) कर्मियों का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में संपन्न हो गया।19 से 22 नवंबर तक चले इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन एवं समापन जिला अस्पताल के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विश्राम सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. पवन कपाही तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद भी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण के दौरान मेडकेयर 365 के वरिष्ठ प्रशिक्षक विकास पांडे ने ईएमटी कर्मियों को मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के नवीनतम तकनीकी तरीकों, आपातकालीन प्रबंधन, जीवन रक्षा कौशल तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईएमटी कर्मियों को सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह एवं एसीएमओ डॉ. पवन कपाही ने अमित कुमार कनौजिया, इजराउल हक, विमल शर्मा, गोविंद राम, बृजमोहन, सनोज, रविंदर तथा कौटिल्य को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेडकेयर 365 के संचालक प्रबंधक अनुराग कपूर, जिला प्रबंधक विश्व कीर्ति सहित संस्था के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहे। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि इस तरह के नियमित प्रशिक्षण से एंबुलेंस कर्मी और अधिक कुशल बनेंगे, जिससे आमजन को आपात स्थिति में तुरंत एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने मेडकेयर 365 संस्था के प्रयासों की सराहना की।