सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश में अव्वल

डीएम अविनाश सिंह के नेतृत्व में बरेली ने सीएम डैशबोर्ड में विकास और राजस्व कार्यों की संयुक्त श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश में अव्वल
HIGHLIGHTS:

➡️ बरेली ने सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश में पहला स्थान पाया
➡️ विकास और राजस्व कार्यों में शानदार प्रदर्शन
➡️ डीएम अविनाश सिंह की क़यादत में टीमवर्क और मॉनिटरिंग
➡️ अफसरों में नई ऊर्जा, पारदर्शिता और सख्ती का प्रभाव
➡️ जनता का भरोसा और प्रशासन की मेहनत से हासिल सफलता

जन माध्यम। बरेली।

जब इरादों में सच्चाई हो, नीयत में खिदमत का जज़्बा हो और क़दमों में मज़बूती हो, तो कामयाबी खुद चलकर आती है। डीएम अविनाश सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर  क़यादत मजबूत हो, तो नतीजे भी लाजवाब होते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी सीएम डैशबोर्ड की दिसम्बर माह की रैंकिंग में बरेली ने विकास और राजस्व कार्यों की संयुक्त श्रेणी में पूरे प्रदेश में ओवरऑल पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है।

सीएम डैशबोर्ड प्रदेश सरकार का वह भरोसेमंद पैमाना है, जहाँ हर जिले के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और राजस्व प्रबंधन की कड़ी निगरानी की जाती है। हर माह अफसरों की मेहनत, ईमानदारी और जवाबदेही को आँका जाता है। दिसम्बर की रैंकिंग में बरेली ने विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में दूसरा और राजस्व कार्यक्रमों में तीसरा स्थान पाया, लेकिन जब दोनों का संयुक्त मूल्यांकन हुआ, तो बरेली ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला मुकाम हासिल कर लिया। इस शानदार कामयाबी के पीछे जिलाधिकारी अविनाश सिंह की दूरअंदेश सोच, लगातार मॉनिटरिंग और बेहतरीन गाइडेंस रही। उन्होंने फाइलों को दफ्तरों तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि ज़मीनी हकीकत से जोड़कर हर योजना को अंजाम तक पहुँचाया। उनकी सख्त लेकिन इंसानी अंदाज़ वाली कार्यशैली ने अफसरों और कर्मचारियों में नई जान फूँक दी।

यह कामयाबी सिर्फ रैंकिंग की नहीं, बल्कि आम जनता के भरोसे की जीत है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इस मौके पर तमाम अफसरों और कर्मचारियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह सफलता टीमवर्क, मेहनत और ईमानदार कोशिशों का नतीजा है। साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि विकास और राजस्व कार्यों की रफ्तार और पारदर्शिता यूँ ही बरकरार रहे। सीएम डैशबोर्ड पर बरेली का अव्वल आना इस बात की गवाही है कि जब सरकार और प्रशासन ईमानदारी से काम कर ले तो हर मंज़िल आसान हो जाती है।