अधिकारी के अपशब्द पर बवाल

बरेली में ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने IAS संतोष वर्मा के कथित अपमानजनक बयान पर DM को ज्ञापन सौंपा, बर्खास्तगी और मुकदमा की मांग।

अधिकारी के अपशब्द पर बवाल
HIGHLIGHTS:

➡️ IAS संतोष वर्मा का कथित अपशब्द: ब्राह्मण अपनी बेटी दान कर दे…
➡️ ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
➡️ पूरा समाज आहत, मातृ-बहनों का अपमान बताया
➡️ मांग: तत्काल बर्खास्तगी, FIR, कठोर सजा
➡️ सर्वेश पाठक के नेतृत्व में दर्जनों लोग मौजूद
➡️ समाज का संकल्प: सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

ब्राह्मण समाज की डीएम से मांग संतोष वर्मा पर सख्त कार्रवाई की जाए

जन माध्यम 
बरेली।
मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज पर कथित रूप से दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में सोमवार को ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के नेतृत्वकर्ता सर्वेश पाठक के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।
संगठन ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया कि एक बैठक के दौरान संतोष वर्मा ने अत्यंत विवादित टिप्पणी करते हुए कहा जब मेरे बेटे को ब्राह्मण अपनी बेटी दान कर दे, या उससे संबंध न बना दे, तब तक आरक्षण मिलना चाहिए।
इस कथन को ब्राह्मण समाज की माताओं-बहनों का सीधा अपमान बताते हुए प्रतिनिधियों ने कहा कि यह बयान न सिर्फ आपत्तिजनक है, बल्कि पूरे समाज की आस्था व सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक आईएएस अधिकारी का इस प्रकार का पक्षपातपूर्ण और असंवेदनशील बयान उनकी मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका कहना था कि जब जिम्मेदारी के पद पर बैठा व्यक्ति ही किसी समाज का अपमान करने लगे, तो यह प्रशासनिक निष्पक्षता के लिए खतरा बन जाता है।ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने मांग की कि संतोष वर्मा को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उन पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी मानसिकता रखने वालों को स्पष्ट संदेश मिले कि किसी भी समाज के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में नंद किशोर, सत्यम, आदेश, भावना, सर्वेश, सुमित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।