बरेली में भाजपा समर्थक दल की प्रेस वार्ता, 2027 में फिर सरकार बनाने का दावा
बरेली में भाजपा समर्थक दल युवा मोर्चा की प्रेस वार्ता में नेताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव में फिर सरकार बनाने का दावा किया
भाजपा समर्थक दल की प्रेस वार्ता आयोजित
2027 चुनाव में जीत का किया दावा
नेताओं ने पूर्ण बहुमत की बात कही
कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने का आह्वान
मुमताज अली। जन माध्यम
बरेली। चुनावी माहौल अभी दूर जरूर है, लेकिन सियासी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। बरेली में भाजपा समर्थक दल युवा मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और मंशा साफ कर दी।
प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि उनका दल हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करता आया है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सरकार बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष मोईन कुरैशी ने कहा कि संगठन की पूरी टीम इस बार पूरी मजबूती के साथ चुनाव में जुटेगी और ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताने का प्रयास करेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी नाहिद बेग ने कहा कि इस बार भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और विपक्ष को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर वही सरकार बनेगी और विकास कार्यों की रफ्तार जारी रहेगी।
जिला अध्यक्ष नूर हसन ने बताया कि संगठन ने अभी से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, जिला महामंत्री रेहान अहमद, श्याम देवल, महानगर अध्यक्ष असलम खान, बदरूद्दीन, मुस्तफा रजा, शिवम सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।