सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

बरेली के भोजीपुरा में सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, हथियार बरामद

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
HIGHLIGHTS:

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो वायरल

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया

12 बोर बंदूक और कारतूस बरामद

लाइसेंसी हथियार दूसरे के नाम पर मिला

जन माध्यम

बरेली। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर रौब झाड़ना एक युवक को महंगा पड़ गया, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना भोजीपुरा पुलिस ने बंदूक के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को पकड़ते हुए उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मुखत्यार पुत्र कल्लू निवासी ग्राम रतना चुन्नीलाल के रूप में हुई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बुझिया अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि युवक की बंदूक के साथ फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हो रही थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 12 बोर की बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने बताया कि बरामद बंदूक लाइसेंसी है, लेकिन वह उसके नाम पर नहीं है, बल्कि श्यामाचरण नामक व्यक्ति के नाम पर दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।