बरेली: रामगंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत; ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे ने तोड़ा दम

बरेली के भमोरा में रामगंगा नदी में नहाने गए ग्राम प्रधान के बेटे शिवम सिंह की डूबने से मौत। दो घंटे की तलाश के बाद मिला शव। पूरी खबर जन माध्यम पर।

बरेली: रामगंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत; ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे ने तोड़ा दम
रामगंगा में डूबने से मृत युवक शिवम सिंह की फाइल फोटो।
HIGHLIGHTS:

भमोरा के ग्राम बडरई कुइयां के प्रधान योगेश कुमार के पुत्र की नदी में डूबने से मौत।

दोस्तों के साथ रामगंगा में नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा।

दो घंटे की मशक्कत के बाद नदी से निकाला गया शव, परिजनों में मचा कोहराम।

जन माध्यम न्यूज डेस्क

बरेली (28 अप्रैल)। थाना भमोरा क्षेत्र के अंतर्गत रामगंगा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम बडरई कुइयां के ग्राम प्रधान योगेश कुमार के पुत्र शिवम सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

नहाते समय हुए इस हादसे की जानकारी के अनुसार, शिवम सिंह मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में नहाने गया था, जहाँ वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए अन्य बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और नदी में शिवम की तलाश शुरू की गई।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब शिवम का शव नदी से बाहर निकाला जा सका, तो परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल से परिजन शव को सीधे घर ले गए और पुलिस कार्यवाही या पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।