अजय शुक्ला के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर माल्यार्पण
बरेली में अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम
अजय शुक्ला के नेतृत्व में आयोजन
बाबा साहब के विचारों को किया याद
सामाजिक न्याय का संदेश दिया गया
हसीन दानिश। जन माध्यम
बरेली। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को कोतवाली स्थित अंबेडकर पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पीलीभीत के कांग्रेस कोऑर्डिनेटर एवं निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला ने किया।अजय शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर हमारे राष्ट्र के सबसे प्रमुख समाज सुधारकों में से एक थे। वे भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे, जिनकी दूरदर्शिता ने जाति प्रथा, सामाजिक समानता और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए। उन्होंने देश को ऐसा संविधान प्रदान किया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित करता है।उन्होंने सभी नागरिकों को बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि उनके विचारों और आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में पारस शुक्ला (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पश्चिमी युवा कांग्रेस), जुबैर खान, फिरोज खान, मुन्ने अंसारी, शिवान्श शर्मा, शोबी खान, इश्तयाक अंसारी, अवनीश चौबे सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को याद किया तथा उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।यह कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।