गौकशी में शामिल दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

बहेड़ी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया।

गौकशी में शामिल दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
HIGHLIGHTS:

➡️ गौकशी मामले में बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता
➡️ मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
➡️ पुलिस फायरिंग में एक अभियुक्त घायल
➡️ मौके से तमंचे, कारतूस और हथियार बरामद

मुम्ताज़ अली/ जन माध्यम
बहेड़ी (बरेली)।
थाना बहेड़ी पुलिस ने गौकशी जैसे गंभीर अपराध पर सख्ती दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बरेली भेजा गया है। पुलिस के अनुसार 8 जनवरी 2026 को थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम सुकटिया स्थित गन्ने के खाली खेत में प्रतिबंधित पशु का अवैध वध किया गया था। इस मामले में थाना बहेड़ी पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आगे ऐसी वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय थी। 13 जनवरी 2026 की रात करीब 8:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल अभियुक्त नारायण नंगला क्षेत्र में किसी नई वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई जबकि दूसरे को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अबरार पुत्र नवी अहमद निवासी रेवड़ी कला थाना मिलक जनपद रामपुर (घायल) और मुरसलीन पुत्र कलुवा निवासी तोडीपुरा थाना टांडा जनपद रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे 315 बोर जिंदा कारतूस खोखा चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा गौकशी में प्रयुक्त गंडासे छुरियां कुल्हाड़ी सुआ प्लास्टिक बोरे और रस्सी बरामद की है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और गौकशी जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा