बाबा साहब के अनुयायी यूपी में बनाएंगे पीडीए सरकार : सांसद नीरज मौर्या
1. सपा प्रमुख करेंगे डॉ.अंबेडकर के मिशन को पूरा, बरेली में सपाइयों ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती
बरेली : भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के महान योद्धा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी ने यूपी में श्रद्धांजलि समारोह और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया। जिसके चलते सोमवार को बरेली स्थित सपा कार्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की।कार्यक्रम में आँवला से सांसद नीरज मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि,“बाबा साहब ने इस देश को छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक भेदभाव से लड़ने का साहस दिया। उन्होंने न सिर्फ संविधान का निर्माण किया, बल्कि महिलाओं के अधिकार और समानता जैसे ऐतिहासिक कानूनों को भी लागू किया। उनके सपनों को आज समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जी पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) के ज़रिए साकार कर रहे हैं।”
2027 में बाबा साहब के अनुयायी बनाएंगे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री
सांसद नीरज मौर्या ने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर के बाद कांशीराम ने मिशन को आगे बढ़ाया और अब अखिलेश यादव उस मिशन को ईमानदारी से आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में बाबा साहब के अनुयायी पीडीए को मज़बूत करते हुए अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।
संविधान को बचाने की ज़िम्मेदारी अब पीडीए की : शिवचरन कश्यप
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि बाबा साहब हमारे लिए भगवान के समान हैं। उन्होंने कहा,“संविधान हमें अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ने का हथियार देता है, लेकिन भाजपा और सांप्रदायिक ताकतें इसे खत्म करने की साजिश कर रही हैं। अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए इन ताकतों को कभी सफल नहीं होने देगा।”
संविधान को मिटाने वालों के ख़िलाफ़ खड़ा होगा देश” : शमीम खाँ सुल्तानी
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष को याद करते हुए कहा कि,“बाबा साहब ने अपने जीवन से यह सिखाया कि शिक्षा और बुद्धिमत्ता के दम पर हर जुल्म का जवाब दिया जा सकता है। आज जो लोग संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं. वे बाबा साहब के विचारों से डरते हैं। ऐसे तत्वों को जवाब देने का समय आ गया है।”
संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई में साथ हैं अखिलेश यादव : सुरेन्द्र सोनकर
बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने बाबा साहब की जीवन यात्रा और संविधान निर्माण की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा, “बाबा साहब की सबसे बड़ी देन ‘संविधान और आरक्षण’ है, जिसे बचाने की ज़िम्मेदारी आज पीडीए निभा रहा है। अखिलेश यादव इस आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा दे रहे हैं।
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, विविध संगठनों की भागीदारी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा नेता, कार्यकर्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने मंच संचालन किया।
इस दौरान मनोहर पटेल, तन्वीर उल इस्लाम, शेर सिंह गंगवार, राजेश मौर्या, गोविंद सैनी, दिनेश यादव, खालिद खाँ, अनुज गंगवार, संजीव यादव दंन्नू, अशोक यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव, हरिओम प्रजापति, सय्यद ज़मील अहमद, धीरज हैप्पी यादव, आरिफ कुरैशी, विजेंद्र पटेल, स्मिता यादव, सरताज गज़ल अंसारी, विक्रांत सिंह पाल, मेराज़ अंसारी, नीरज गुप्ता, आदित्य कश्यप, मोहसिन खान, अमित गिहार, अशफ़ाक़ चौधरी, श्याम वीर यादव, उषा यादव, शबाना खान, शिवानी कश्यप, गुंजन शर्मा, दीपक वाल्मीकि, ऋषि यादव, डॉक्टर चाँद, फ़ौजी हरिपाल सिंह, पियूष वर्मा, योगेश सागर, ओमप्रकाश प्रजापति, रामसेवक प्रजापति, पूर्व पार्षद डालचंद्र वाल्मीकि, रेहान खान, इंजिनियर सतेन्द्र यादव, जावेद गद्दी, अमरीश यादव, नन्द किशोर यादव, प्रवीण यादव, हाज़ी शकील, जितेंद्र मुंडे, प्रमोद अग्रवाल, वरुण गिहार, डॉक्टर सत्यदेव ओझा, हसीब खान सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।