समाज सेवा मंच का ज्ञापन : आयुष्मान योजना में धांधली, गरीब मरीजों का हक छीना जा रहा

समाज सेवा मंच ने आयुष्मान योजना में दलालों व निजी अस्पतालों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को ज्ञापन दिया और गरीब मरीजों को लाभ से वंचित करने पर कार्रवाई की मांग की।

समाज सेवा मंच का ज्ञापन : आयुष्मान योजना में धांधली, गरीब मरीजों का हक छीना जा रहा
HIGHLIGHTS:

➡️ समाज सेवा मंच ने आयुष्मान योजना में धांधली का आरोप लगाया
➡️ दलाल–अस्पताल की मिलीभगत से अपात्र अमीरों का इलाज
➡️ गरीब मरीज कार्ड व लाभ न मिलने से इलाज से वंचित
➡️ कार्ड के दुरुपयोग से सरकारी धन की बर्बादी
➡️ उच्चस्तरीय जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हसीन दानिश / जन माध्यम 
बरेली।
समाज सेवा मंच ने आयुष्मान भारत योजना में बड़े पैमाने पर हो रहे दुरुपयोग और धोखाधड़ी के खिलाफ उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आरोप लगाया है कि दलालों, निजी अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मचारियों की साठगांठ से अमीर व अपात्र लोगों के महंगे इलाज करवाए जा रहे हैं, जबकि वास्तविक गरीब मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि अत्यंत गरीब और पात्र मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं होने या योजना का लाभ न मिल पाने से वे निजी अस्पतालों में उचित इलाज से वंचित हैं, जिससे कई जानें जा चुकी हैं। दूसरी ओर, असामाजिक तत्व पैसे लेकर दूसरों के कार्ड का दुरुपयोग कर अपात्र अमीरों के ऑपरेशन करवा रहे हैं। इससे योजना के हकदार गरीबों का अधिकार छीना जा रहा है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।

           मुख्य मांगें 
- मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और गहन जांच तत्काल करवाई जाए।
- दोषी अस्पतालों, डॉक्टरों, कर्मचारियों और दलालों पर योजना नियमों व भारतीय कानून के तहत कठोर कार्रवाई हो।
- गरीब मरीजों को शीघ्र आयुष्मान कार्ड बनवाने और लाभ दिलाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
समाज सेवा मंच ने अधिकारियों से जनहित के इस मामले में त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई है। संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो योजना की मूल भावना ही खतरे में पड़ जाएगी।