आगरा फोर्ट स्टेशन पर यात्रियों के लिए नि:शुल्क जल सेवा शुरू, भीषण गर्मी में मिलेगी राहत

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर 'श्री यमुना शुद्धिकरण जन चेतना अभियान राधा माधव' द्वारा यात्रियों के लिए शीतल एवं स्वच्छ RO पेयजल की नि:शुल्क सेवा शुरू की गई है।

आगरा फोर्ट स्टेशन पर यात्रियों के लिए नि:शुल्क जल सेवा शुरू, भीषण गर्मी में मिलेगी राहत
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाते संस्था के सदस्य।
आगरा फोर्ट स्टेशन पर यात्रियों के लिए नि:शुल्क जल सेवा शुरू, भीषण गर्मी में मिलेगी राहत
HIGHLIGHTS:

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में यात्रियों के लिए नि:शुल्क RO जल सेवा का शुभारंभ।

'श्री यमुना शुद्धिकरण जन चेतना अभियान राधा माधव' संस्था द्वारा शीतल पेयजल का वितरण।

श्याम बिहारी भार्गव। जन माध्यम

आगरा। भीषण गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर एक सराहनीय पहल की गई है। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आगरा, गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में 'श्री यमुना शुद्धिकरण जन चेतना अभियान राधा माधव' द्वारा नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया।

इस सेवा के अंतर्गत आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ RO पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था के सौजन्य से शुरू की गई इस पहल से यात्रियों को यात्रा के दौरान काफी सुविधा एवं राहत प्राप्त हो रही है। यात्रियों ने रेल प्रशासन और संस्था के इस प्रयास की सराहना की है।

इस अवसर पर मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा फोर्ट दुर्गा प्रसाद, उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) एवं अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रेल प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।