हादसों ने ली चार की जान, हाइवे पर लगा वाहनों का जाम, परिवार में मचा कोहराम
बरेली। जनपद में गुरुवार को चार अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही कई अन्य लोग घायल हो गए। इन घटनाओं से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। उनको सांत्वना देने को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। हादसों के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने काफी मुश्किल से जाम खुलवाया। इसके बाद वाहनों का संचालन शुरू हो सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। आरोपी वाहन चालकों की तलाश की जा रही। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के हार्टमैन की गोटिया निवासी रविंद्र कुमार (52 वर्ष) बाइक से गांव जा रहे थे। उनकी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के बेटे हिमांशु गंगवार ने बताया कि गुरुवार सुबह पिताजी बाइक से हाफिजगंज थाना क्षेत्र के फैजलापुर गांव में अपनी फसल देखने जा रहे थे। इसी दौरान रिठौरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौके हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।इसके बाद वाहनों का जाम खुलवाया। उनकी जेब में रखे कागजों की मदद से परिजनों को सूचना दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी प्रेमवती का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक खेती-बाड़ी कर कर अपने घर का पालन पोषण करता था। उनके तीन बेटी और एक बेटा है।
टैंकर की टक्कर से युवक की मौत
बरेली देहात के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कुआंडंडा गांव निवासी महेंद्र पाल (28 वर्ष) को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। वह बाइक से घर लौट रहे थे।कारण मौत हो गई। वह कल गांव से बाइक पर काम करके लौट रहे थे। मगर, मिर्जापुर गांव के पास हादसा हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
बरेली देहात के भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव निवासी विशेष दिवाकर (18 वर्ष) मजदूरी करता था। मृतक के पिता अमरपाल दिवाकर ने बताया कि वह बरेली किसी काम से आया था। शहर से घर लौटने के दौरान दो बाईक।में आमने-सामने से भिड़त हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज को भर्ती कराया गया। मगर,उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर विशेष के परिजनों ने बताया कि वह चार बहन भाइयों में सबका लाडला था।
ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा
बरेली देहात के नवाबगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्योरा मकरंदपुर गांव निवासी राजीव कुमार (32 वर्ष) एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था।घर लौटते वक्त नवाबगंज के गरगईया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इन घटनाओं ने बरेली में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया है।