आस संस्था द्वारा 70 कर्मशील महिलाओं को किया सम्मानित

आस संस्था द्वारा 70 कर्मशील महिलाओं को किया सम्मानित

बरेली। आधी आबादी को मिले पूरी हिस्सेदारी। यह विचार व्यक्त किया आस संस्था की की अध्यक्ष समयुन खान ने। वे गुरुवार को सावित्रीबाई फुले सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पिछली पंक्ति में खड़ी महिलाएं जो संघर्ष कर अपना जीवन यापन कर रही है, संस्था उन सभी महिलाओं को सम्मानित करना चाहती है।

गुरुवार को पुराना शहर स्थित कांकर टोला के एक बारात घर में 70 महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हमारी संस्था के द्वारा महिलाओं के सुख-दुख में पूरी भागीदारी रहेगी। उन्होंने आवाहन किया कि आज के दौर में महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपना अधिकार लेना चाहिए। उन्होंने गांव से लेकर संसद तक महिलाओं को अपना अधिकार प्राप्त करने के लिए सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।